कर्मयोगी अवार्ड से सम्मानित हुए असम के गणेश दैमारी 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

देश के लोकप्रिय कर्मयोगी अवार्ड से इस वर्ष असम के गणेश दैमारी जी को सम्मानित किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, महेंद्र कुमार (नई दिल्ली)। देश के लोकप्रिय कर्मयोगी अवार्ड से इस वर्ष असम के गणेश दैमारी जी को सम्मानित किया गया। वह पिछले कई दशकों से बोडो समाज को एक साथ लेकर चल रहें है। इस मौके पर माय होम इंडिया संस्था के संस्थापक सुनील देवधर ने कहा कि यह माय होम इंडिया द्वारा आयोजित बारहवां कर्मयोगी अवार्ड है।

उन्होंने आगे कहा नॉर्थ ईस्ट में 200 से अधिक जनजातियां निवास करती है। नॉर्थ ईस्ट में धर्मांतरण रोकने के लिए श्री गणेश दैमारी जी ने बहुत प्रयास किया है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख श्री रामलाल जी ने कहा कि माय होम इंडिया ने समाज की एकता के लिए बहुत काम किया है। नॉर्थ - ईस्ट से जुड़े तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को माय होम इंडिया ने एक नई पहचान दी है।

यह अवॉर्ड स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर आधारित है वह सबको कर्मयोगी बनने की प्रेरणा देते थे। नॉर्थ ईस्ट को हमारे प्रधानमंत्री ने बहुत ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अंग्रेजों के शासन के बाद की देश की सरकारों ने नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए काम नहीं किया है। नॉर्थ ईस्ट भारत के लोगों के दिल में होना चाहिए। वहां के लोग बहुत मेहनती है हमें उनको मन और सोच से अपना बनाना होगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम पैसा कमा रहें है मगर वह हमारे साथ नहीं जाने वाला है साथ तो हमारे अच्छे कर्म ही जाने वाले है। श्री गणेश दैमारी जी को सहयोग करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अन्य संगठन हमेशा तैयार है। अगले 10 साल में भारत दुनियां को लीड करने की क्षमता हासिल कर लेगा।

Read More ईडी ने अनिल अंबानी को धनशोधन मामले में 14 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

इसके अलावा इस मौके पर दुर्गा दास उइके केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री ने कहा कि माय होम इंडिया समाज की एकता के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। आजादी के बाद जिन लोगों ने देश का नेत्तृत्व किया ऐसे लोगों के कपड़े पेरिस से प्रेस होकर आया करते थे। हमारे देश में बड़ा आदमी बनने का प्रचलन नहीं था।

Read More राजस्व और कर करेत्तर वसूली की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

इस वर्ष के कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित श्री गणेश दैमारी जी ने कहा कि उनको उम्मीद नहीं थी कि उनको माय होम इंडिया द्वारा इस लोकप्रिय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि धर्म परिवर्तन की घटनाएं नॉर्थ ईस्ट में रुक सकें इसको लेकर लगातार कदम उठाने होगे। उन्होंने कहा कि वह अब माई होम इंडिया के साथ मिलकर अपने समाज के लिए कुछ बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

Read More प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

कुछ शब्द श्री गणेश दैमारी जी के बारे में 

गणेश दैमारी जी ऊर्जा से लबालब 46 वर्षीय श्री गणेश दैमारि आज के ज़ेन-जी के लिए एक सही प्रेरणास्रोत हो सकते हैं। पूर्वोत्तर के असम सहित कई राज्यों एवं तिब्बत, नेपाल, भूटान तक फैला बोडो समाज जिस बाथौ धर्म को मानता है, उसे जोड़ने और संगठित करने में लगे गणेश दैमारि 2018 से इस समाज की सर्वोच्च संस्था 'ऑल बाथौ महासभा' के दुलाराई बाथौ गौथुम अर्थात महासचिव की भूमिका निभा रहे हैं।

संस्था के प्रति उनके समर्पण का महत्त्व इस बात से समझा जा सकता है कि जिस संगठन में कोई व्यक्ति दो कार्यकाल से अधिक महासचिव नहीं रह सकता, उसने उनके कार्यकाल विस्तार के लिए अपना संविधान तक बदल दिया। उनके नेतृत्व में अब यह प्रकृति प्रेमी एवं प्रकृति पूजक समाज न सिर्फ अपने धर्म का वैज्ञानिक एवं तार्किक विश्लेषण कर रहा है, बल्कि समाज से हो रहे धर्मांतरण (विशेषकर ईसाइयत की ओर) पर भी रोक लगा चुका है।

बल्कि अब तो बड़े पैमाने पर लोग अपने धर्म में घरवापसी भी करने लगे हैं। श्री गणेश दैमारि के महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद से समाज ने बोडो धर्मावलंबी बहुल क्षेत्रों में गांव-गांव में अपने समाज के छोटे-बड़े मंदिर बनाने शुरू किए हैं। जहां सप्ताह में एक बार समाज के सभी लोग एकत्र होकर अपनी मान्य पूजा पद्धति से पूजन-कीर्तन करते हैं, आपस में मिलते-जुलते हैं।

 इससे संगठन मजबूत होता है, और अन्य धर्मों के लिए घुसपैठ के अवसर कम होते जाते हैं। अपने समाज को स्वपद्धति से शिक्षा एवं संस्कार देने के लिए बड़े पैमाने पर स्कूल खोले जा रहे हैं। ताकि वहां सामान्य शिक्षा देने के साथ-साथ बच्चों को अपने धर्म-संस्कार की भी शिक्षा दी जा सके। इनमें कुछ बड़े अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भी शुरू किए गए हैं, ताकि अभिभावक अपने बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा के लोभ में ईसाई मिशनरियों के विद्यालय में भेजने से बच सकें।

संबंधित समाचार