गणतंत्र दिवस: 982 पुलिस कर्मियों को वीरता व सेवा पदक

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, इनमें 125 वीरता पदक शामिल हैं।

नयी दिल्ली, भाषा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस (एचजीएंडसीडी) तथा ‘करेक्शनल सर्विसेज’ (सुधारात्मक सेवा) के कुल 982 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गई।केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, इनमें 125 वीरता पदक शामिल हैं।

वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में 45 कर्मियों को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 35 कर्मियों को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित क्षेत्रों से, पांच कर्मियों को पूर्वोत्तर से और 40 कर्मियों को अन्य क्षेत्रों से उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

बयान के अनुसार, वीरता पदक प्राप्त करने वालों में चार अग्निशमन सेवा के बचावकर्मी भी शामिल हैं।आधिकारिक विवरण के मुताबिक, राज्यों में जम्मू कश्मीर पुलिस को सर्वाधिक 33 वीरता पदक ,इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को 31, उत्तर प्रदेश पुलिस को 18 और दिल्ली पुलिस को 14 वीरता पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एकमात्र ऐसा बल है, जिसे 12 वीरता पदक प्राप्त हुए हैं।इस सूची में अधिकारियों और कर्मियों को दिए गए 101 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) और 756 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) भी शामिल हैं।

Read More अखिलेश ने लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम के लिए लगायी गयी शर्तों पर उठाए सवाल

एक अन्य बयान में, मंत्रालय ने कहा कि 30 व्यक्तियों को 2025 के लिए जीवन रक्षा पदक पुरस्कार श्रृंखला से सम्मानित किया गया है। इसमें छह-छह व्यक्तियों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक और उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 18 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक शामिल हैं। इनमें से छह को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

Read More बंगाल मेरा दूसरा घर, राज्य में मेरी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई: पूर्व राज्यपाल बोस

संबंधित समाचार