‘बीटिंग रिट्रीट’ के पूर्वाभ्यास के लिए 22 जनवरी को नयी दिल्ली में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

विजय चौक पर ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण 22 जनवरी को नयी दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

नयी दिल्ली, भाषा। विजय चौक पर ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह केपूर्वाभ्यास के कारण 22 जनवरी को नयी दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली यातायात पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यातायात संबंधी परामर्श के अनुसार, विजय चौक शाम चार बजे से 6:30 बजे तक आम यातायात के लिए बंद रहेगा। कृषि भवन के पास स्थित गोलचक्कर से विजय चौक की ओर रायसीना रोड पर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

परामर्श में कहा गया है कि पूर्वाभ्यास के दौरान दारा शिकोह रोड, कृष्ण मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद के गोलचक्करों से आगे विजय चौक की दिशा में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

संबंधित समाचार