पंजाब: जबरन वसूली मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को 2024 के जबरन वसूली मामले में पंजाब के मुक्तसर जिले से सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

चंडीगढ़, भाषा। विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को 2024 के जबरन वसूली मामले में पंजाब के मुक्तसर जिले से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु राणा ने बताया कि बराड़ के पिता शमशेर सिंह और माता प्रीतपाल कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि मुक्तसर के आदेश नगर में उनका एक घर है। यह परिवार मूल रूप से फरीदकोट जिले का निवासी है।

मुक्तसर के एक निवासी की शिकायत पर 2024 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।गोल्डी बराड़ 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है। बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

संबंधित समाचार