जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन सैनिक घायल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच छिड़ी मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, भाषा। जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच छिड़ी मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि सेना की जम्मू आधारित व्हाइट नाइट कोर द्वारा ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ नाम से शुरू किया गया यह अभियान दोपहर के समय शुरू हुआ। ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर चलाए जा रहे संयुक्त आतंकवाद रोधी अभियान के तहत तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों का चतरू के उत्तर-पूर्व मेंसोननार क्षेत्र में आतंकवादियों से सामना हुआ।

सेना ने कहा, ‘‘घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है तथा नागरिक प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय के साथ अभियान जारी है।’’ सेना ने चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति और परिस्थितियों में गोलीबारी का जवाब देते हुए असाधारण पेशेवर अंदाज एवं दृढ़ रुख प्रदर्शित करने पर जवानों की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि एक तलाशी दल का सामना दो- तीन विदेशी आतंकवादियों से हुआ, जो कथित तौर पर पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि इन आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश के तहत हथगोले फेंके।

उन्होंने बताया कि सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की तथा घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस से अतिरिक्त जवान भेजे गए। अधिकारियों ने कहा कि कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही।

उन्होंने बताया कि तीन सैनिक गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों को पकड़ने या मार गिराने के लिए एक व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

Read More केंद्र एवं बिहार सरकार लोगों के लिए रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित के लिए हैं प्रयासरत:चौधरी

अधिकारियों ने बताया कि अभियान में तेजी लाने के लिए ड्रोन सहित उन्नत निगरानी उपकरण और खोजी कुत्तों को तैनात किया गया है।

Read More विदेशी नागरिकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश,छह गिरफ्तार

जम्मू क्षेत्र में इस साल सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले कठुआ जिले के बिलवार क्षेत्र के कहोग और नजोते जंगलों में 7 और 13 जनवरी को मुठभेड़ हुई थी।

Read More सीबीआई ने गेन बिटकॉइन घोटाला मामले में आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया

संबंधित समाचार