मप्र : यात्री बस के खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत, 38 लोग घायल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में सोमवार रात एक यात्री बस के खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए।

इंदौर, भाषा। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में सोमवार रात एक यात्री बस के खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) यांगचेन डोलकर भूटिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसा सिमरोल थाना क्षेत्र के भेरू घाट में हुआ, जब यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

उन्होंने बताया, ‘‘हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वे बस के अगले हिस्से में बैठी थीं। मृतकों की पहचान की जा रही है।’’

भूटिया ने बताया कि हादसे के बाद बस में 38 घायल यात्री फंस गए और पुलिस व प्रशासन के दल ने उन्हें बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भेजा।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है।

Read More होलिका दहन पर पुरुष हितैषी संस्था ने बच्चों की हत्या की आरोपी 11 महिलाओं की तस्वीरें जलाईं

इस बीच, मौके से सामने आए एक वीडियो में एक व्यक्ति को कहते सुना जा सकता है कि बस चालक ने शराब पी रखी थी और उसके नशे में होने के कारण भीषण हादसा हुआ।

Read More खामेनेई की हत्या के विरोध में दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

संबंधित समाचार