मंडलीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शारीरिक, शौष्ठता के साथ समाज और देश के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताओं का होना आवश्यक है। जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस संत प्रकाश एवं जिला विद्यालय निरीक्षक एटा डॉ इंद्रजीत ने भी खेलों को मानव जीवन के लिए बहुत उपायोगी बताया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, हाथरस। के एल जैन इंटर कालेज के क्रड़ांगन में मंडलीय खेल-कूद प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमें खिलाडियों ने अपना दमखम दिखाते हुए अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

रविवार को के एल जैन इंटर काॅलेज में माध्यमिक विद्यालय के दो दिवसीय मंडलीय खेल कूद समारोह का शुभारम्भ संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल मनोज कुमार गिरी ने मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि खेलों से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। शारीरिक, शौष्ठता के साथ समाज और देश के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताओं का होना आवश्यक है। जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस संत प्रकाश एवं जिला विद्यालय निरीक्षक एटा डॉ इंद्रजीत ने भी खेलों को मानव जीवन के लिए बहुत उपायोगी बताया।

वहीं अंडर 17 बालिका वर्ग लम्बी कूद प्रतियोगिता में निशा कुमारी अलीगढ प्रथम, निमरत हाथरस द्वितीय, मोनिका कासगंज तृतीय स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में रौनक यादव एटा प्रथम, शिवानी कासगंज द्वितीय, दीक्षा हाथरस तीसरे स्थान पर रहीं। तीन सौ मीटर दौड़ में सुप्रिया शर्मा अलीगढ प्रथम, रोशनी एटा द्वितीय, स्थान पर रही। वहीं अंडर 19 बालिका वर्ग में दो सौ मीटर दौड़ में अंजली यादव कासगंज प्रथम, रूबी कुमारी हाथरस द्वितीय, चांदनी हाथरस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में पायल शर्मा अलीगढ प्रथम, ज्योति एटा द्वितीय, रूबी हाथरस को तीसरा स्थान मिला। लम्बी कूद में भावना कुमारी अलीगढ ने पहले स्थान पर बाजी मारी वहीं दूसरे स्थान पर समेक्षा हाथरस रहीं तो कासगंज की गायत्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किय। तीन हजार मीटर दौड़ में एटा की माधुरी ने पहला स्थान हासिल किया तो कासगंज की गुडिया ने दूसरा और हाथरस की साधना को तीसरे स्थान पर संतुष्टि मिली। अंडर 19 बालक वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में हाथरस के दीपक कुमार प्रथम, आशीष द्वितीय, और कासगंज के नितिन यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़

एटा के अर्जुन कुमार ने प्रथम आशीष हाथरस ने द्वितीय, और कासगंज के मयंक को तीसरा स्थान मिला। तीन हजार मीटर दौड़ में कासगंज के शशिकांत ने प्रथम मुकेश कुमार अलीगढ़ ने द्वितीय और हाथरस के अजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद मंे संकित कुमार, हाथरस प्रथम, और प्रिंस, द्वितीय, वहीं कासगंज के नितिन यादव को तीसरा स्थान मिला। अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग में हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में हाथरस के रवि कुमार प्रथम और राजेश द्वितीय तथा नितिन कासगंज को तृतीय स्थान मिला। चार सौ मीटर दौड़ में हाथरस के प्रिंस चैधरी को पहला स्थान तो रवि को दूसरा और अलीगढ के मयंम कुशवाहा को तीसरा स्थान मिला। गोला फेंक में हाथरस के दुष्यंत कुशवाहा प्रथम रहे तो अलीगढ के देववृत चैधरी द्वितीय और कासगंज के नवीन, ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग में गोला फेंक में कासगंज की सुषमा प्रथम, एटा की आशनी द्वितीय और अलीगढ की कशिश तीसरे स्थान पर रही। लम्बी कूद में एटा की मोहिनी प्रथम, कासगंज की तनवी पुंडीर द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर हाथरस की छवि राणा रहीं। वहीं चार सौ मीटर दौड में एटा की मोहिनी ने पहला स्थान प्राप्त किया तो हाथरस की कनिष्का ने द्वितीय, वहीं कासगंज की जय कुमारी को तीसरा स्थान मिला।

Read More अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर खेलकूद व संस्कृति कार्यक्रम

इस दौरान लेखा विभाग से आशीष भार्गव, रुचि सारस्वत, रामदेव मिश्र मनोज कुमार दीक्षित, ओमप्रकाश वर्मा, धर्मेंद्र यदुवंशी, वंदना शुक्ला, अनीता सिंह,डॉ विकास कौशिक आदि मौजूद रहे। संचालक अतुल वर्मा, शोभित जैन, तथा सोनाली वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के निर्णायक जाहगीर हाशमी, डॉ मनोज शर्मा, दिग्विजय सिंह, सत्यपाल सिंह, संजय सेंगर, वीरेंद्र प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रियंका सिंह, पूजा उपाध्याय, आरजू गर्ग, नीति, समीक्षा जादौन, शीला, अनुराग तिवारी, पंकज जैन, सर्वेश जैन रहे।

Read More दूसरे दिन भी ग्राम पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रर्शन

संबंधित समाचार