रेखा रानी के काव्य संग्रह का हुआ विमोचन
साहित्यकारों ने की रचनाओं की सराहना।
मुख्य अतिथि आरएसएस जिला प्रचारक योगेन्द्र सिंह, डॉ. मधु चतुर्वैदी, कवि चेतन आनंद, डॉ. शशि त्यागी, श्योनाथ सिंह प्रजापति और डॉ. राजेश सारस्वत ने रेखा रानी के साथ पुस्तक का विमोचन किया।
नेशनल एक्सप्रेस संवाददाता, गजरौला। राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका एवं कवयित्री रेखा रानी के प्रथम काव्य संग्रह ‘प्रकृति की छांव’ और ‘शिव चालीसा’ का रविवार को हाइवे स्थित एक होटल में विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि आरएसएस जिला प्रचारक योगेन्द्र सिंह, डॉ. मधु चतुर्वैदी, कवि चेतन आनंद, डॉ. शशि त्यागी, श्योनाथ सिंह प्रजापति और डॉ. राजेश सारस्वत ने रेखा रानी के साथ पुस्तक का विमोचन किया।
इस मौके पर आयोजित काव्य गोष्ठी में रचनाकारों ने अपनी कविताओं से खूब तालियां बटोरीं। साहित्यकारों को मधुरम साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। रेखा रानी ने बताया कि उनकी पहली पुस्तक उनके पिता विजय सिंह को समर्पित है। कार्यक्रम का संचालन आकर्ष और हर्ष ने किया। मौके पर विजय सिंह, देवेंद्र सिंह, बांकेलाल सारस्वत, इंदु रानी सहित अनेक साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।

