आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर भाजपा की कार्यशाला

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

भाजपा जिला कार्यालय गौशाला रोड पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पूनम बजाज रहीं।

हाथरस।
भाजपा जिला कार्यालय गौशाला रोड पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पूनम बजाज रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर की गई। पूनम बजाज ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देश को स्वदेशी उत्पादों की ओर ले जाने और आयात पर निर्भरता कम करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
 
यह अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। इसमें 16 से 30 अक्टूबर तक युवा व महिला कार्यक्रम, 1 से 15 नवंबर तक जिला स्तरीय प्रोफेशनल सम्मेलन तथा 1 से 15 नवंबर के बीच कॉलेजों में स्वदेशी संकल्प सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि तीन महीने तक चलने वाला यह अभियान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। इसके लिए नवाचार, उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना होगा।
 
अभियान की जिला संयोजक व नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आत्मनिर्भरता पर बल देते रहे हैं। इस अभियान से स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं को त्यागने की भावना जन-जन तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राणा, गिरीश सेंगर, महेंद्र सिंह आचार्य, सत्यपाल मदनावत, डॉली माहौर, रामकुमार माहेश्वरी, हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, संध्या आर्य, राजेश सिंह गुड्डू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

संबंधित समाचार