स्कंदमाता की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नवरात्र के पावन दिनों में चारों ओर भक्ति का माहौल छाया हुआ है। घर-घर में माता की उपासना के साथ-साथ मंदिरों में भी भक्तिरस झूमकर बरस रहा है।

हाथरस|
नवरात्र के पावन दिनों में चारों ओर भक्ति का माहौल छाया हुआ है। घर-घर में माता की उपासना के साथ-साथ मंदिरों में भी भक्तिरस झूमकर बरस रहा है। आज नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा कर मनोकामना पूर्ति की कामना की। कोई धूप से आरती कर रहा था तो कोई दीपक अर्पित कर माता को प्रसन्न करने में मग्न दिखा।
 
शाम होते ही मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाने लगे।बिसाना स्थित तारागढ़ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। माता रानी के भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लंबी लाइनों में लगकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर में चारों ओर जयकारों और भक्ति की गूंज सुनाई देती रही।
 
 

संबंधित समाचार