जिला खाद्य निरीक्षक ने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर लिए खाद्य सामग्रियों के नमूने  

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिला खाद्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने नगर में पहुंचकर नवरात्रों में चल रहे व्रत से संबंधित बाजार में बिकने वाली सामग्रियों के सैंपल लिए।

शाहबाद (संवाददाता)। जिला खाद्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने नगर में पहुंचकर नवरात्रों में चल रहे व्रत से संबंधित बाजार में बिकने वाली सामग्रियों के सैंपल लिए। दुकानों पर पहुंचकर उन खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी भी चेक की जो इन दिनों व्रत में खाए जा रहे हैं। साथ ही किशमिश और साबूदाना के सैंपल लिए। एफएसओ रामचंद्र, तेजपाल सिंह और धर्मपाल सिंह के साथ पहुंचे जिला खाद्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने नगर स्थित राधिका डेली नीड स्टोर, बलराम लाला, विनय गुप्ता आदि प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर किशमिश और साबूदाना आदि के सैंपल लिए और उन्हें सील करके लैब को भिजवा दिया।
 
इसी बीच व्यापारियों की सूचना पर पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता ने जिला खाद्य निरीक्षक से व्यापारियों के साथ सहानुभूति रखते हुए अपना कार्य करते रहने की बात कही। तो वही जिला खाद्य निरीक्षक द्वारा भी उन्हें बताया गया कि यह कार्यवाही सभी तहसीलों व सभी जिलों में चल रही हैं। जिला खाद्य निरीक्षक ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। व्यापारियों से भी उम्मीद है कि वह भी सहयोग करें।

संबंधित समाचार