महिलाओं से अभद्रता करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
थाना सिरसागंज मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील कमेंट व फब्तियाँ कसने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील कमेंट व फब्तियाँ कसने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय उर्फ विजेंद्र पुत्र स्व. अहवरन सिंह निवासी नगला मधे, थाना सिरसागंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसे पैगू रोड एनएच-19 अंडरपास के नीचे कस्बा सिरसागंज से पकड़ा। उसके खिलाफ थाना सिरसागंज पर मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

