भाजपा पर जमकर बरसे सांसद अक्षय यादव, कहा भाजपा चाहती है मुद्दों से भटकाना

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

रविवार को समाजवादी पार्टी के फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव फिरोजाबाद में पहुंचे। इस दौरान सांसद निधि से बनी एक सड़क का शिलान्यास किया और सपा कार्यालय का भी उद्घाटन किया।

फिरोजाबाद। रविवार को समाजवादी पार्टी के फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव फिरोजाबाद में पहुंचे। इस दौरान सांसद निधि से बनी एक सड़क का शिलान्यास किया और सपा कार्यालय का भी उद्घाटन किया। वहीं एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए फिरोजाबाद में सांसद अक्षय यादव पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। जनपद में सांसद अक्षय यादव ने सांसद निधि फीता काटकर सीसी सड़क का शुभारंभ किया। इसके बाद वे सपा के राष्ट्रीय सचिव महाराज सिंह धनगर के आवास और कार्यालय पहुंचे।
जहां उन्होंने पत्रकारों द्वारा हाल में बरेली में 'आई लव मोहम्मद' को लेकर हुए विवाद पर सवाल करने पर कहा कि यह विवाद जबरदस्ती का बनाया जा रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि कोई अपने भगवान से प्यार करता है, तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा, "मुझे कृष्ण भगवान पसंद हैं तो मैं 'आई लव कृष्णजी' भी कह सकता हूं। इसमें विवाद नहीं होना चाहिए, यह जबरदस्ती परेशान करने के लिए मुद्दा बनाया जा रहा है। "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कि 'जिन बच्चों के हाथों में कलम होनी चाहिए, उनके हाथों में 'आई लव मोहम्मद' का पोस्टर देकर अराजकता फैलाई जा रही है', सांसद यादव ने पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा कॉपी-किताबें छीनने का काम भाजपा सरकार ने किया है। अक्षय यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं से शिक्षा और रोजगार जैसे मूल मुद्दों पर चर्चा नहीं की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वाले मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। सांसद यादव ने कहा कि सरकार को अच्छी शिक्षा, अच्छी सड़कें और रोजगार देना चाहिए। वहीं इस दौरान हाल ही में जेल से रिहा हुए आजम खान के बसपा में जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि भाजपा डर गई है, इसलिए ऐसी फालतू की बातें की जा रही हैं। उन्होंने ऐसी किसी संभावना से इनकार किया।

संबंधित समाचार