फिरोजाबाद में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद फिरोजाबाद के टूंडला, जसराना और फरिहा सहित नगर व देहात क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिविधान से जलाभिषेक किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद फिरोजाबाद के टूंडला, जसराना और फरिहा सहित नगर व देहात क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिविधान से जलाभिषेक किया। सोरों शूकरक्षेत्र से गंगाजल लाकर बटेश्वर धाम व स्थानीय शिवालयों में अर्पित किया गया। महिलाओं और युवतियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, वहीं फरिहा में डमरू आकार की विशेष कांवड़ ने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया।महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद फिरोजाबाद में आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

IMG-20260215-WA0009

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। टूंडला स्थित यज्ञशाला मंदिर, शिवसमाधि मंदिर अनाज मंडी, भारत माता चौक शिव मंदिर तथा काली माता मंदिर स्टेशन रोड सहित विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने बेलपत्र, बैर, सिंघाड़ा, मिष्ठान और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया। जसराना क्षेत्र में कांवड़ श्रद्धालुओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। कस्बा पाढ़म मार्ग पर सुबह से ही “बोल बम” के नारों के साथ कांवड़ियों का तांता लगा रहा। अधिकांश श्रद्धालु पवित्र तीर्थ सोरों शूकरक्षेत्र से गंगाजल भरकर बटेश्वर धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे थे।पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और युवतियों की सक्रिय भागीदारी इस बार विशेष आकर्षण रही।

Read More सामौर बाबा महोत्सव में सजा भव्य काव्य दरबार, राष्ट्रवाद और हास्य से गूंजा धाम

कई श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण होने पर आभार स्वरूप कांवड़ ला रहे थे, तो कई केवल भक्ति भाव से यात्रा कर रहे थे। मार्ग में स्थानीय लोगों द्वारा जलपान व विश्राम की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा का उत्साह और बढ़ गया। वहीं कस्बा फरिहा में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली।मोहल्ला गांगनी दरवाजा में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के डमरू के आकार की विशेष कांवड़ तैयार कर सोरों से गंगाजल लाकर प्राचीन कालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।

Read More नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: 21 दुकानों पर सीलिंग, 24 लाख की वसूली

इस विशेष कांवड़ को मोइनुद्दीन चिश्ती ने रूप प्रदान किया, जबकि दिलशाद अंसारी ने सहयोग दिया। इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है और इसे हिंदू-मुस्लिम एकता का सुंदर प्रतीक माना जा रहा है।महाशिवरात्रि के अवसर पर जिलेभर में भक्ति, उल्लास और सामाजिक सद्भाव का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने इसे आत्मिक शांति और नई ऊर्जा का पर्व बताते हुए अगले वर्ष और अधिक उत्साह के साथ आयोजन का संकल्प लिया।

Read More राजकीय महिला महाविद्यालय में नो स्मोकिंग डे मनाया गया 

 

संबंधित समाचार