डीएम ने निर्माणाधीन पर्यटन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जिले की महत्वाकांक्षी पर्यटन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जिले की महत्वाकांक्षी पर्यटन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम का अवलोकन किया, जो 47.47 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है।

इस परियोजना में ऑडिटोरियम हॉल, बहुउद्देशीय हॉल, प्रदर्शनी कक्ष, कार्यशाला क्षेत्र, वॉच टावर और ओपन एयर थिएटर शामिल हैं। जिलाधिकारी ने निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कांट्रेक्टर को सख्त चेतावनी दी और स्थानीय मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने नीम करोरी बाबा धाम के बहुउद्देशीय हॉल और गैलरी का निरीक्षण किया।

यहां उन्हें बताया गया कि कार्य का 70% पूर्ण हो चुका है और इसे जनवरी 2026 तक पूरा करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि 28 नवंबर को बाबा नीम करोरी की 125वीं जयंती से पहले भवन का निर्माण पूरा किया जाएगा और इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा इंजीनियर सतत निगरानी रखें। 

संबंधित समाचार