जन कल्याण विकास समिति ने धूमधाम से मनाई शहीद भगत सिंह जी की जयंती

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सामाजिक संस्था जन कल्याण विकास समिति द्वारा सुहागनगर में शहीद भगत सिंह जी के 118 वीं जयंती के धूमधाम के साथ मनाई गई।

फिरोजाबाद। सामाजिक संस्था जन कल्याण विकास समिति द्वारा सुहागनगर में शहीद भगत सिंह जी के 118 वीं जयंती के धूमधाम के साथ मनाई गई। समिति के प्रदेश महासचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा 23 वर्ष की उम्र में देश के लिए प्राण न्योछावर कर देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे भगत सिंह ने अपने जीवन में बहुत सी चुनौतियां और अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों का सामना किया।
 
परंतु वह कभी अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुके नहीं वह अपनी सोच पर टिके रहे शहीद भगत सिंह न केवल अपनी बहादुरी से बल्कि अपने विचार धारा की वजह से भी लाखों- करोड़ों युवाओं के आदर्श थे और न केवल ये पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ियां भी आजादी की लड़ाई में अनेक बलिदान और योगदान को याद करते हुए उन्हें सदैव अपना हीरो मानती रहेगी।
 
इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार शहीद भगत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की तथा फिरोजाबाद में किसी चौराहा का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम से रखने की मांग की। इस दौरान दीपू यादव ,काना यादव ,पवन चक्रवर्ती ,अजीत यादव प्रधान, भूरा यादव ,आशीष राठौर प्रधान ,प्रवीन यादव नीरज कुमार विकास राठौर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार