प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में हुआ रंगोली का आयोजन
प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर विकासखंड फिरोजाबाद में इको क्लब के अंतर्गत दीपों के त्यौहार दीपावली का प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोली का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर विकासखंड फिरोजाबाद में इको क्लब के अंतर्गत दीपों के त्यौहार दीपावली का प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगोली का आयोजन किया गया जिसमें एक पेड़ मां के नाम थीम पर आधारित रंगोली बनाकर एवं दीप प्रज्वलित कर धनतेरस एवं दीपावली उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें बच्चों के द्वारा समस्त स्टाफ को दिवाली की शुभकामनाए देने के लिए पुरानी शादी के कार्ड का उपयोग करके अपने नन्हे हाथों द्वारा बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड दिए गए।
इसी क्रम में समस्त स्टाफ द्वारा रसोईया माता को उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाओं बसंती गौतम,शिल्पी यादव,शिवानी, निखिल बंसल,आलोक गर्ग रसोईया माता कमलेश देवी,सुनीता देवी, मिथलेश देवी एवं विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रधानाध्यापिका सीमा रानी द्वारा सभी को प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं दी गई ।

