बंदरों का आतंक! छत से गिरी महिला, हालत नाज़ुक

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के छारबाग मोहल्ले में गुरुवार सुबह बंदरों के हमले से सुनीता देवी (पत्नी सुनहरी लाल) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (रामपाल चौधरी)।  जनपद के छारबाग मोहल्ले में गुरुवार सुबह बंदरों के हमले से सुनीता देवी (पत्नी सुनहरी लाल) गंभीर रूप से घायल हो गईं। कपड़े सुखाने के दौरान बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वे छत से नीचे गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का आतंक है, बावजूद इसके नगर निगम की कार्रवाई नाकाफी रही है। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि जल्द ही बंदरों को पकड़ने का अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा।

संबंधित समाचार