धान के खेत में विशालकाय मगरमच्छ दिखा, एसओस वाइल्ड लाइफ ने पकडा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगला खुशहाल के बाहर धान के खेत में विशालकाय मगरमच्छ को देख लोगों की भीड़ लग गई।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। नगला खुशहाल के बाहर धान के खेत में विशालकाय मगरमच्छ को देख लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर पहुंची वन विभाग एवं वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम आई और उसे पकड़कर अपने साथ ले गई। मगरमच्छ को पकडे जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

सुबह लोग लोग खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी लोगों ने धान के खेत में मगरमच्छ को बैठा देखा। विशालकाय मगरमच्छ को देख लोगों की चीख निकल गई। जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मगरमच्छ ने पानी में जाने का प्रयास किया तो मौजूद लोगों में से कुछ साहसी युवकों ने मगरमच्छ को पकडने का प्रयास शुरु कर दिया।

जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने पूरे मामले से वाइल्ड लाइफ एसओएस को अवगत कराया। वाइल्ड लाइफ एसओएस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकडकर अपने साथ ले गए। मगरमच्छ के पकडे जाने पर लोगों ने राहत महसूस की।

संबंधित समाचार