ग्राम सभा मठिया में रुद्र महायज्ञ का अष्टम दिवस सम्पन्न, दीपदान ने मोहा मन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

स्थानीय ग्राम सभा मठिया में चल रहे श्री श्री रुद्र महायज्ञ के अष्टम दिवस पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, गोरखपुर (अशोक लोहिया)। स्थानीय ग्राम सभा मठिया में चल रहे श्री श्री रुद्र महायज्ञ के अष्टम दिवस पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही यज्ञशाला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन, आहुतियां और धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुए।

यज्ञ का संचालन कर रहे हैं पंडित हरिश्चंद्र उपाध्याय जी, जो यज्ञाचार्य के रूप में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ सहायक आचार्य के रूप में आशीष कुमार उपाध्याय, आशुतोष त्रिपाठी, गया उपाध्याय और शिवम उपाध्याय भी यज्ञकर्म में पूरी श्रद्धा से संलग्न हैं।

शाम को दीपदान महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। दीपों की रौशनी से यज्ञशाला और पूरे परिसर की शोभा देखते ही बनती थी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से शांति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना करते हुए दीप प्रज्वलित किए।

यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ 9 दिवसीय है, जिसमें प्रतिदिन प्रातः पूजन, यज्ञ, प्रवचन एवं संध्या आरती के कार्यक्रम चल रहे हैं। कार्यक्रम का समापन पूर्णाहुति और भंडारे के साथ किया जाएगा।

Read More अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर खेलकूद व संस्कृति कार्यक्रम

संबंधित समाचार