अधिवक्ता अखिलेश दुबे ने सीने में उठ रहा दर्द का बनाया बहाना, जांच रिपोर्ट पाई गई सामान्य

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शनिवार सुबह भू माफिया व रंगदारी और झूठे मामलों में फसाने वाला अधिवक्ता अखिलेश दुबे ने अपने सीने में तेज़ दर्द का हवाला दिया तो जेल प्रशासन ने तत्काल शहर के कार्डियोलॉजी अस्पताल ले गए।

कानपुर। शनिवार सुबह भू माफिया व रंगदारी और झूठे मामलों में फसाने वाला अधिवक्ता अखिलेश दुबे ने अपने सीने में तेज़ दर्द का हवाला दिया तो जेल प्रशासन ने तत्काल शहर के कार्डियोलॉजी अस्पताल ले गए, पूर्व में भाजपा नेता रवि सतीजा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत झूठे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने और व्यापारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद अखिलेश दुबे को शनिवार को रुटीन जांच के लिए कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट और मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी ईसीजी जांच और पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट हुआ।

जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने अखिलेश दुबे सामान्य हालात होने के साथ कुछ दवाएं भी लिखी हैं। वहीं जब इसी मामले की जानकारी पीड़ितों को हुई तो उन्होंने का कहा कि अखिलेश दुबे सब ड्रामा कर रहा है, जेल में रहने से बचने के लिए और जिला अस्पताल में रहना चाहता है। जेल प्रशासन को गुमराह कर रहा है अखिलेश दुबे। वहीं जब अखिलेश दुबे ने जेल अधीक्षक को अपने सीने में भारीपन महसूस हो रहा है और दर्द बढ़ता जा रहा है कि बात कही तो जेल अधीक्षक ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अखिलेश दुबे को कार्डियोलॉजी अस्पताल भेजा गया।

लेकिन कार्डियोलॉजी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा सभी प्रकार की जांचे की गई तो किसी भी तरह से कोई समस्या नहीं मिली बल्कि स्वास्थ्य स्वस्थ पाया गया है। वहीं चेस्ट संबंधित सभी जांचे करवाई गई वहां भी सभी रिपोर्ट सही निकली हैं। वहीं सभी रिपोर्ट सही आने पर अखिलेश दुबे को दुबारा जेल भेज दिया गया है। जेल अधीक्षक का कहना है कि सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गई है किसी भी तरह से अखिलेश दुबे को कोई भी शारीरिक समस्या नहीं है।

वह पूरी तरह से स्वस्थ है। कार्डियोलॉजी अस्पताल और चेस्ट अस्पताल दोनों में जांच करवाई गई है। जिसके बाद सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गई है। चिकित्सकों द्वारा सामान्य बताया गया है। खांसी और गले में दिक्कत होने की जानकारी की। एक्सरे हुआ और पीएफटी कराया गया। डॉ. अवधेश कुमार ने दोनों ही रिपोर्ट को सामान्य बताया।

Read More महिला की गोली मारकर हत्या का मुख्य व 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार 

संबंधित समाचार