अम्बेडकर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सोमवार को नगर पंचायत भोजपुर के अम्बेडकर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ धूम-धाम से मनाई गई।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। सोमवार को नगर पंचायत भोजपुर के अम्बेडकर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ धूम-धाम से मनाई गई। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं व बच्चों के माता-पिता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम शिखालाल ने तिरंगा फहराया व इसके पश्चात विद्यालयाध्यक्ष शिखालाल ने बच्चों को भाषण,संबोधन के बारे में बताया तथा अन्य अध्यापक-अध्यापिका महबूब, पूजा, सोनम, बाबू शुक्ला कुमार, राजवीर सिंह, अनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

IMG-20260126-WA0014

कार्यक्रम में भाषण व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए तथा मिठाई वितरण कर बच्चों को घर भेज दिया गया। गणतंत्र दिवस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी जिसमें बताया गया कि क्रिप्स मिशन 1945,कैबिनेट मिशन 1946,संविधान सभा गठन की माँग 1934,संविधान सभा माँग स्वीकृत 1940,अगस्त मिशन 1942,कैबिनेट मिशन 1946 संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसम्बर 1946।

कुल अधिवेशन 11 कुल दिन 165 कुल समय 2 वर्ष 11 माह 18 दिन,राष्ट्रीय ध्वज अंगीकृत 22 जुलाई 1947 राष्ट्रीय गान 24 जनवरी 1950 संविधान अंगीकृत हुआ 26 नवम्बर 1949,संविधान लागू हुआ 26 जनवरी 1950, प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर,395 अनुच्छेद,12 अनुसूचियाँ,संविधान के उद्देश्य न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, अखंडता।

Read More अखिलेश ने लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम के लिए लगायी गयी शर्तों पर उठाए सवाल

 

Read More एसएसपी ने किया थाना जसराना का वार्षिक निरीक्षण 

संबंधित समाचार