मुरादाबाद में साइबर कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मंगलवार को साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टंडन द्वारा साइबर कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। मंगलवार को साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टंडन द्वारा साइबर कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह, ,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण की उपस्थिति में पंचायत भवन में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से संबंधित विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी, उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान कर उपस्थित श्रोतागण को जागरूक किया गया।
साथ ही सभी उपस्थित जनों से अपील की गई कि वे साइबर अपराध से संबंधित जानकारी अपने परिजनों एवं समाज के अन्य सदस्यों तक भी पहुँचाएं ताकि आमजन साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें। विभिन्न स्थानों पर साइबर अपराधों में वृद्धि को देखते हुए, पुलिस और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा व्यापक साइबर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
इनका उद्देश्य छात्रों, नागरिकों और कर्मचारियों को 1930 हेल्पलाइन, ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा, ओटीपी (OTP) सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति शिक्षित करना है।

