थाना पाकबडा पुलिस द्वारा युवक व युवती की हत्या करने के 02 आरोपी गिरफ्तार
हनीफ पुत्र रशीद अहमद निवासी ग्राम ऊमरी थाना पाकबड़ा जनपद मुरादाबाद नें अभियुक्तगण द्वारा वादी के पुत्र अरमान की हत्या कर देने तथा लाश को कहीं छिपा देने के संबंध में तहरीर दी।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। हनीफ पुत्र रशीद अहमद निवासी ग्राम ऊमरी थाना पाकबड़ा जनपद मुरादाबाद नें अभियुक्तगण द्वारा वादी के पुत्र अरमान की हत्या कर देने तथा लाश को कहीं छिपा देने के संबंध में तहरीर दी, तहरीर के आधार पर मुकदमा बीएनएस बनाम राजाराम, सतीश,रिन्कू पुत्रगण गनपत सैनी निवासीगण ग्राम ऊमरी थाना पाकबडा जनपद मुरादाबाद पंजीकृत किया गया।
एसएसपी सतपाल अंतिल मुरादाबाद के निर्देशानुसार उक्त घटना के सभी तथ्यों पर सत्यता की जाँच एंव शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद के कुशल पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी हाईवे के मार्गदर्शन में थाना पाकबडा पर टीम का गठन किया गया। मुकदमा उपरोक्त में नामित,वांछित अभियुक्तगण सतीश सैनी व रिन्कू पुत्रगण गनपत सैनी निवासीगण ग्राम ऊमरी थाना पाकबडा जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया।
अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। सतीश सैनी पुत्र गनपत सैनी निवासी ऊमरी थाना पाकबड़ा जनपद मुरादाबाद रिन्कू पुत्र गनपत सैनी निवासी ऊमरी थाना पाकबड़ा जनपद मुरादाबाद पूछताछ की गई तो बताया कि हम हिन्दू धर्म के मानने वाले है और हमारे ही गांव का मुस्लिम युवक अरमान पुत्र हनीफ ने हमारी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था
इसी बात को लेकर मै व मेरे भाई रिंकू व राजाराम काफी आहत थेहम तीनों लोगो ने योजना बनाई कि इन दोनों को अब हम जिन्दा नहीं छोड़गे दिंनाक 18.01.2026 को रात्रि में 11.00 बजे बहन तथा अरमान को जान से मारने की नियत से फावड़े से दोनों के ऊपर वार कर दिया जिससे दोनों की मृत्यु हो गई।
पकड़े जाने के डर से मैने व राजाराम इन दोनों की लाशों को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर चादर में बांध कर मोटर साईकिल से ले जाकर हमारे गांव के जंगल से गुजर रही गागन नदी के किनारे फावड़े से गड्ढा खोदकर दोनों की लाश गड़डे में दबा दी थी और वापस घर आकर फावड़े को घर के जीने के नीचे रख दिया था।

