थाना डिलारी में रमजान और होली को लेकर अमन कमेटी की बैठक आयोजित 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के थाना डिलारी में पवित्र माहे रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा द्वारा थाना डिलारी पर उप जिलाधिकारी ठाकुरद्वारा के साथ आगामी त्यौहार होली और रमजान के सम्बन्ध में संभ्रांत व्यक्तियों,पीस कमेटी के सदस्यों व डीजे संचालकों के साथ मीटिंग कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

IMG-20260220-WA0000

जनपद के थाना डिलारी में पवित्र माहे रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसडीएम प्रीति सिंह और क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह ने सभी से आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर थाना डिलारी पुलिस प्रशासन के अधिकारी, क्षेत्र के विभिन्न गांवों के धर्मगुरु, गणमान्य व्यक्ति और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। साथ ही त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया गया।

Read More कानपुर लैंबॉर्गिनी टक्कर मामला : कार का तकनीकी निरीक्षण कर वि

 

Read More मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में ‘जनता दर्शन’ में 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं

संबंधित समाचार