धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ का त्योहार, चांद का दीदार कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग
महिलाओं ने अपने पति की आरती उतारकर चलनी से चंद्रमा और पति का चेहरा देखा। महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र की भगवान से प्रार्थना की।
नेशनल एक्सप्रेस संवाददाता, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। जनपद की नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर सहित कांठ नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को करवा चौथ का त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने विधिविधान से पूजा कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने सुबह से ही निर्जल व्रत रखा और शाम को करवा चौथ की कथा सुनी।
सभी सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किए। दिन छिपने के बाद चांद के दीदार का इंतजार शुरू हो गया। रात जैसे ही आसमान में चंद्रमा ने दर्शन दिए। महिलाओं ने अपने पति की आरती उतारकर चलनी से चंद्रमा और पति का चेहरा देखा। महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र की भगवान से प्रार्थना की।
इस मौके पर पतियों ने अपनी पत्नियों को पानी पिलवाकर और मिठाई खिलवाकर उनका व्रत खुलवाया,नगर के सभी मोहल्लों और ग्रामीण अंचल में देर रात तक करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता रहा।

