जुमे की नमाज के चलते अलर्ट मोड में रही पुलिस, शांतिपूर्ण माहौल
शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक भोजपुर शरद मलिक द्वारा आगामी त्योहारों, कानून,शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना भोजपुर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
भोजपुर। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक भोजपुर शरद मलिक द्वारा आगामी त्योहारों, कानून,शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना भोजपुर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने थाना भोजपुर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। एसपी ग्रामीण ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने आमजन से अपील की। इस मौके पर थाना भोजपुर प्रभारी शरद मालिक, चौकी प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पैदल मार्च के कारण क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और अधिक मजबूत महसूस हुआ। प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। त्योहारों को देखते हुए भोजपुर पुलिस की यह सक्रियता निश्चित रूप से अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए चेतावनी है। आम जनता के लिए यह संदेश है, कि पुलिस-प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है और सुरक्षित वातावरण में त्योहार मनाने के लिए संकल्पित है।

