मानव जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा 6जी का युग : सिंधिया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि 6जी का युग लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने वाला साबित होगा।

नयी दिल्ली, भाषा। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि 6जी का युग लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने वाला साबित होगा।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नेटवर्क, उपकरणों व सेवाओं के बीच वैश्विक स्तर पर एक साथ मिलकर काम करने की क्षमता, एक समान तकनीकी ढांचा, तेज नवाचार और समावेश के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता प्रौद्योगिकी की पूरी क्षमता को खोलने के लिए अहम होंगे।

मंत्री ने 6जी मानकीकरण पर एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में कहा कि दुनिया एक नए प्रौद्योगिकी युग की दहलीज पर खड़ी है।उन्होंने कहा कि 6जी का युग केवल गति में गुणात्मक वृद्धि ही नहीं दर्शाएगा बल्कि डिजिटल व प्रौद्योगिकी दोनों दृष्टिकोण से मानव जीवन में बदलाव की दृष्टि से अगली बड़ी छलांग भी होगा।मंत्री ने बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर देते हुए चार प्रमुख तत्वों को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी निर्णायक भूमिका चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित होनी चाहिए। इसमें पहला स्तंभ उपकरण, नेटवर्क व सेवाओं के बीच वैश्विक स्तर पर एक साथ मिलकर काम करने की क्षमता सुनिश्चित करना है। यह पूरे विश्व में होना चाहिए ताकि वैश्विक स्तर पर निर्बाध संचार संभव हो सके।’’अन्य पहलुओं में एक समान तकनीकी ढांचा तैयार करना,

प्रयोगशाला में हुई खोजों को वास्तविक दुनिया के समाधान में बदलने के लिए नवाचार एवं अनुसंधान को तेज करना शामिल है।सिंधिया ने कहा, ‘‘ चौथा और सबसे महत्वपूर्ण है समावेशी विकास, स्वदेशी नवाचार और खुले मानक सुनिश्चित करना ताकि समान अवसर वाला वातावरण तैयार किया जा सके।’’

Read More उप्र : खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

संबंधित समाचार