गोवा नाइट क्लब हादसा: 25 की मौत, कानपुर के रोहन सिंह भी हादसे का शिकार
परिवार में मचा कोहराम, शव लाने के लिए परिजन गोवा रवाना।
मूलरूप से नेपाल निवासी सुनीता सिंह का बेटा रोहन बचपन से कानपुर में अपने मामा कुंवर सिंह के पास रहता था। रोहन ने कानपुर के कई रेस्टोरेंट और बार में काम करने के बाद फरवरी 2024 में बेहतर सैलरी के लिए गोवा के एक क्लब में नौकरी जॉइन की थी।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, कानपुर। गोवा के एक नाइट क्लब में रविवार रात सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कानपुर कल्याणपुर बारासिरोही निवासी 28 वर्षीय रोहन सिंह भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही रोहन के परिवार में कोहराम मच गया।
मूलरूप से नेपाल निवासी सुनीता सिंह का बेटा रोहन बचपन से कानपुर में अपने मामा कुंवर सिंह के पास रहता था। रोहन ने कानपुर के कई रेस्टोरेंट और बार में काम करने के बाद फरवरी 2024 में बेहतर सैलरी के लिए गोवा के एक क्लब में नौकरी जॉइन की थी।
हादसे के बाद गोवा पुलिस और प्रशासन ने परिजनों से संपर्क कर रोहन की मौत की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मुंबई में रहने वाले रोहन के चचेरे भाई विजय सहित परिवारजन गोवा रवाना हो गए। शव को कानपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। रोहन की मां सुनीता सिंह भी नेपाल से कानपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने पुष्टि की कि हादसे में कल्याणपुर के युवक की मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है।