पेप्सी ने ‘सैयारा’ के कलाकार अहान पांडेय और अनीत पड्डा को ब्रांड एम्बैसडर बनाया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

गर्मियों के मौसम से पहले शीतल पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पेप्सिको की भारतीय इकाई ने युवाओं, खासकर नई पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए फिल्म ‘सैयारा’ के अभिनेता अहान पांडेय और अभिनेत्री अनीत पड्डा को अपने नए प्रचार अभियानों का चेहरा बनाया है।

नयी दिल्ली, भाषा। गर्मियों के मौसम से पहले शीतल पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पेप्सिको की भारतीय इकाई ने युवाओं, खासकर नई पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए फिल्म ‘सैयारा’ के अभिनेता अहान पांडेय और अभिनेत्री अनीत पड्डा को अपने नए प्रचार अभियानों का चेहरा बनाया है। कंपनी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य युवाओं के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करना है। कंपनी के अनुसार, दोनों कलाकार अपने स्वाभाविक अंदाज और लोकप्रियता के कारण नई पीढ़ी के बीच तेजी से पहचान बना रहे हैं। 

ऐसी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जो बदलती सांस्कृतिक प्रवृत्तियों से तुरंत जुड़ जाती हैकंपनी ने कहा कि अहान पांडेय और अनीत पड्डा को पेप्सी परिवार में शामिल कर वह युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की अपनी परंपरा को जारी रख रही है, जो आज की पीढ़ी के साथ बेहतर जुड़ाव स्थापित कर सकती हैं। कंपनी में भारत और दक्षिण एशिया के पेय कारोबार के उपाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक नितिन भंडारी ने कहा कि नया प्रचार अभियान पेप्सी की युवा ऊर्जा और जोश को दर्शाता है।

संबंधित समाचार