शिमला में अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर दुकानदारों और नगर निगम की टीम में झड़प
शिमला में माल रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान बुधवार को शिमला नगर निगम (एसएमसी) की एक टीम से कुछ दुकानदारों की झड़प हो गई।
शिमला, भाषा। शिमला में माल रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान बुधवार को शिमला नगर निगम (एसएमसी) की एक टीम से कुछ दुकानदारों की झड़प हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि निगम की एक टीम से कुछ दुकानदारों की झड़प हो गई और झड़प के हिंसक होते ही पुलिस ने हस्तक्षेप किया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो गया।पुलिस ने एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
इस बीच, नगर निगम आयुक्त भूपिंदर अत्री ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

