प्रतिबंधित ईंधन के प्रयोग पर ग्राम पीनना के तीन कोल्हू सील, तीन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई
मुजफ्फरनगर सदर तहसील के ग्राम पीनना में प्रतिबंधित ईंधन (कपड़ा, प्लास्टिक आदि) का इस्तेमाल करने के आरोप में बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कुल तीन कोल्हू सील कर दिए गए।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, मुजफ्फरनगर (कोसर चौधरी)। मुजफ्फरनगर सदर तहसील के ग्राम पीनना में प्रतिबंधित ईंधन (कपड़ा, प्लास्टिक आदि) का इस्तेमाल करने के आरोप में बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कुल तीन कोल्हू सील कर दिए गए। इनमें से 3 कोल्हू ग्राम पीनना के शामली मार्ग पर स्थित थे, जिनका संचालन गुलबहार, इकबाल और शकील नामक व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा लगातार इन कोल्हूओं में कपड़े एवं प्लास्टिक जलाए जाने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया। इस पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर ग्राम पीनना में छापेमारी की। जांच में पाया गया कि यहां संचालित कोल्हूओं में पर्यावरण संरक्षण नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम प्लास्टिक एवं कपड़ा जलाकर ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे आसपास के वातावरण में जहरीला धुंआं फैल रहा था।
छापे के दौरान संयुक्त टीम ने ग्राम में कुल तीन कोल्हूओं को सील किया, जिनमें शामली मार्ग स्थित 3 कोल्हू प्रमुख हैं। इन सभी के खिलाफ पर्यावरण संबंधी कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

