अभिषेक निर्विरोध बनाए गए शिक्षक संघ के अरांव ब्लॉक अध्यक्ष
रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक रामेश्वरम रिसॉर्ट में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ शौर्यदेव मणि यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक रामेश्वरम रिसॉर्ट में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ शौर्यदेव मणि यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें अरांव ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष के लिए अभिषेक कुमार ( प्राथमिक विद्यालय ताखा, अरांव) के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव द्वारा रखा गया जिसका समर्थन जिला कार्यकारिणी द्वारा किया गया।
बैठक में डॉ शौर्यदेव मणि यादव (जिलाध्यक्ष), श्रीमती प्रीति यादव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रश्मि अग्रवाल जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ, रंजीत सिंह (जिला मंत्री), वीरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, अवधेश कौशिक जिला संयुक्त जिला मंत्री, धीरेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष फिरोजाबाद , नीलेश यादव जसराना, विपेंद्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष एका, कुलदीप यादव ब्लॉक अध्यक्ष टूंडला, विशाल यादव , रामनिवास यादव आदि पदाधिकारीगण उपस्थिति थे ।

