एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सदर विधायक मनीष असीजा के माध्यम से भेजा गया।जिला संयोजक शिशुपाल तिवारी ने बताया कि प्रदेश में करीब एक लाख एनएचएम संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें वेतन विसंगति, सामाजिक सुरक्षा की कमी और सेवा स्थायित्व जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

संघ ने स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ, ग्रेच्युटी की सुविधा, वेतन नीति लागू करने, एसएनए- ई स्पर्श प्रणाली में सुधार और लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की है।विधायक मनीष असीजा ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को विधानसभा में उठाकर समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान भूपेंद्र सिंह राणा, राधा शंखवार, सचिन शर्मा समेत कई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार