मेरा युवा भारत ने किया दो दिवसीय जिला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
मेरा युवा भारत कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला अधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी के निर्देशानुसार दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एके डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद में किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। मेरा युवा भारत कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला अधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी के निर्देशानुसार दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एके डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजब सिंह यादव ने फीता काटकर किया प्रथम दिवस में महिला वर्ग की विद्याओं का आयोजन किया गया।
जिसमें 200मी दौड़ प्रथम शिवानी, शिवानी द्वितीय एवं खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, लंबी कूद में शिवानी प्रथम वनिता द्वितीय एवं तृतीय स्थान पूजा ने प्राप्त किया तथा गोला फेंक में मुस्कान प्रथम अनुष्का परिहार द्वितीय एवं भावना तृतीय स्थान पर रहीं। एवं कबड्डी में हाथवंत विजेता एवं एका उपविजेता रही। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एवं मुख्य अतिथि ने अपने शुभ आशीष प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम में समस्त युवा मंडल अध्यक्ष, सदस्य गण उपस्थित रहे मंच का सफल संचालन कृष्ण कुमार यादव ने किया एवं प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

