1108 कुंडीय महायज्ञ का आज पूर्ण विधि-विधान के साथ हुआ भव्य समापन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के राजा का ताल स्थित बच्चू बाबा आश्रम के समीप आयोजित दस दिवसीय 1108 कुंडीय महायज्ञ का आज पूर्ण विधि-विधान के साथ भव्य समापन हो गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फ़िरोज़ाबाद (विपिन कुमार)। जनपद के राजा का ताल स्थित बच्चू बाबा आश्रम के समीप आयोजित दस दिवसीय 1108 कुंडीय महायज्ञ का आज पूर्ण विधि-विधान के साथ भव्य समापन हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार तथा धार्मिक आस्था की गूंज सुनाई दी।

इस महायज्ञ का आयोजन यज्ञाधीश श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज के सान्निध्य में किया गया। समापन अवसर पर उन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ देवताओं को पूर्णाहुति का भोग अर्पित किया और यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न कराई। पूर्णाहुति के समय भक्तों ने जयकारों के साथ आस्था प्रकट की।

आयोजकों के अनुसार दस दिनों तक चले इस महायज्ञ में अब तक लगभग 22 करोड़ 50 हजार आहुतियां हवन कुंडों में अर्पित की गईं। यज्ञ में दूर-दराज़ से आए संत-महात्माओं, विद्वान आचार्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई।

आज पूर्णाहुति में अनुमानित 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर यज्ञ में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने यज्ञ में आहुति दी तथा विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की।

Read More पैट्रोल पंप पर मारपीट करने के आरोपी पुलिस ने भेजे जेल

स्वामी श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है और ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण शुद्ध होता है और समाज में धर्म एवं संस्कारों की स्थापना होती है।

Read More अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संबंधित समाचार