भीम सेवक संघ ने धूमधाम से मनाई साहब कांशीराम की जयंती
भीम सेवक संघ के तत्वावधान में नगला मिर्जा बड़ा स्थित जिला कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम साहब का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। भीम सेवक संघ के तत्वावधान में नगला मिर्जा बड़ा स्थित जिला कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम साहब का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के संस्थापक गुलाब सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोग और संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भीम सेवक संघ के संरक्षक रामदास मानव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने केक काटकर मान्यवर साहब का जन्मदिन मनाया गया तथा श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन किया गया।इस अवसर जनपद में एक मान्यवर कांशीराम साहब की शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसका भीमसेवक संघ कार्यालय पर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुलाब सिंह, गौरव कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अनमोल, रवित पाल, नरेश कुमार, कृष्णा राज, राजेश कुमार, महावीर, भीम प्रकाश गौतम, संजीव कुमार, सोनू निगम, गुलशन कुमार, बॉबी, सन्नी, अमित, मोनू सिंह, विनोद कुमार और मनोज कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता व समाज के लोग उपस्थित रहे।

