गैस सिलेंडर को लेकर विवाद, महिला सिर में आई गंभीर चोट

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव नयाबास में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गैस सिलेंडर को लेकर हुए विवाद के बाद जेठ-जिठानी पर छोटी बहू की पिटाई करने का आरोप लगा है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव नयाबास में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गैस सिलेंडर को लेकर हुए विवाद के बाद जेठ-जिठानी पर छोटी बहू की पिटाई करने का आरोप लगा है, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार गांव नयाबास निवासी सपना ने आरोप लगाया कि वह घर की छत पर रहती है।

इसी दौरान गैस सिलेंडर को लेकर घर में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर उसके जेठ अजब सिंह और जिठानी रूबी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।पीड़िता का कहना है कि अजब सिंह ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए ले जाया गया।बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जारही है।

संबंधित समाचार