अलविदा जुमा : अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर,मुल्क के लिए मांगी गई दुआएं
नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में रमज़ान के मुकद्दस महीने के आखिरी जुमे को अलविदा जुमा के रूप में अकीदत और एहतराम के साथ अदा किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर में रमज़ान के मुकद्दस महीने के आखिरी जुमे को अलविदा जुमा के रूप में अकीदत और एहतराम के साथ अदा किया गया। इस मौके पर मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर अलविदा जुमा की नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन,तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज से पहले उलेमाओं ने रमज़ान की अहमियत और अल्लाह की इबादत के बारे में बयान किया।

भोजपुर चैयरमैन प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर ने कस्बें के प्रत्येक वार्ड में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया तथा पेयजल सुविधा को ध्यान रखकर दिशा-निर्देश दिए। चैयरमैन पुत्र अर्शलान अख्तर ने कहा कि आगामी त्योहार ईद उल फितर को आपसी सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाएं। नमाज के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की बरकतों की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का पैग़ाम दिया।
मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे और इबादत की नमाज के दौरान क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ तैनात रहे जिससे नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। अलविदा जुमा की नमाज नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर की जामा मस्जिद, नगीना मस्जिद सहित नगर पंचायत ढकिया,तहसील ठाकुरद्वारा में भी शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज में मुल्क व समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।
भोजपुर के साथ साथ सभी जगह अलविदा जुमे की नमाज अमन के साथ समाप्त हुई। रमज़ान के मुबारक महीने की बरकत और जरूरतमंदों की मदद करने अपने माल की जकात देने की बात की गई। अधिकारियों ने लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया मस्जिदों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी पुलिस मुस्तैद रही।
नमाज के बाद लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों और कामकाज के लिए लौट गए। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली स्थानीय उलेमा-ए-इकराम ने भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया।

