25 फीट ऊंचे कंस का डिजिटल दहन, लोगों ने लगाये जयकारे
जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित 'मेला तीज महोत्सव' के अवसर पर परंपरा और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। जन सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित 'मेला तीज महोत्सव' के अवसर पर परंपरा और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। शुक्रवार रात दक्षिणी मोहनगंज में बुराई के प्रतीक कंस के 25 फीट ऊंचे पुतले का दहन डिजिटल अंदाज में किया गया। कंस का दहन होते ही वातावरण जयकारों से गूंजने लगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिरसागंज चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह ने रिमोट का बटन दबाकर कंस के पुतले का दहन किया।
इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी परंपराएं हमें हमेशा अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देती हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 25 फीट ऊंचे गुलाबी रंग के इस पुतले के दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह महोत्सव संपन्न हुआ।
इस दौरान सिरसागंज चेयरमैन रंजना सिंह, समाज सेवी दो गुरदित सिंह, संजय शर्मा, अंशुल खंडेलवाल, राजीव यादव, दीपक जादौन, योगेश गुप्ता, आचार्य शिवम गुप्ता, सहित जन संस्कृति परिषद कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

