सामौर बाबा महोत्सव में सजेगा 'काव्य दरबार', रविवार को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

तहसील सिरसागंज के ग्राम करहरा स्थित प्रसिद्ध सामौर बाबा धाम पर चल रहे सात दिवसीय सामौर बाबा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को भव्य

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। तहसील सिरसागंज के ग्राम करहरा स्थित प्रसिद्ध सामौर बाबा धाम पर चल रहे सात दिवसीय सामौर बाबा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी 

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'सामौर बाबा महोत्सव क्षेत्र की आस्था, संस्कृति, साहित्य और परंपरा को एक साथ जोड़ने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सांस्कृतिक और साहित्यिक वातावरण को मजबूत करते हैं। युवाओं को भारतीय परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।'

'मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, 'सामौर बाबा महोत्सव हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन जैसे आयोजन साहित्यकारों और श्रोताओं को एक मंच पर लाने का काम करते हैं। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवाओं को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक समृद्धि का भी प्रतीक है।'

मंच पर गूंजेगा हास्य और वीर रस

Read More आगामी होली-ईद के पवन पर्व को लेकर थाना टूंडला में पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित 

वि सम्मेलन में पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध हास्य कवि सुनील जोगी अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। वहीं, वीर रस के प्रख्यात कवि राम भदावर ओजपूर्ण काव्य पाठ कर देशभक्ति का जोश भरेंगे। इसके अलावा गौरव चौहान, पद्मिनी शर्मा, योगिता चौहान, हेमंत पांडे और मुकेश मणिकांचन सहित कई ख्याति प्राप्त कवि अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे।

Read More कैंसर से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

लाकवि सम्मेलन को लेकर उत्साह

Read More अनियंत्रित ऑटो पलटा दो यात्री घायल

कवि सम्मेलन को लेकर क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों और आगंतुकों में खासा उत्साह है। सामौर बाबा धाम परिसर को कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार यह कवि सम्मेलन महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

संबंधित समाचार