गैस सिलेंडर की बड़ी कीमतों का सपा नेताओं ने किया विरोध 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

समाजवादी पार्टी की एक बैठक आनंद नगर स्थित नगर उपाध्‍यक्ष अभिषेक यादव के आवास पर आयोजित की गई।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। समाजवादी पार्टी की एक बैठक आनंद नगर स्थित नगर उपाध्‍यक्ष अभिषेक यादव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों ने सात मार्च से एलपीजी घरेलू व कॉर्मिशियल गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अशोक यादव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने घरेलू व कॉर्मिशियल गैस सि‍लिंडर के बढ़ते दामों को लेकर चिंता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि पहले से परिवार को चलाने में कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ रही है।

सरकार ने गैस के दामों को बढ़ाकर गरीब व मध्‍यम वर्ग के लोगोंकी कमर तोड़ दी है। नगर अध्‍यक्ष मोहम्मद फहीम ने कहा कि भारत सरकार गरीबों और मध्‍यम परिवार के बारे में न सोचकर पूंजीपतियों की बैंक से लिए कर्जे को माफ कर रही है। उन्‍होंने कहा कि सिलिंडर के दाम बढ़ने से रसोई को स्‍वाद फीका हो जाएगा। साथ ही उन्‍होंने कहा कि अगले महीने बच्‍चों की किताबों को बोझ बढ़ जाएगा।

पार्टी के पदाधिकारियों ने भारत सरकार से गैस सिलिंडर के बढ़े दामों को कम करने की मांग की है। मांग करने वालों में अशोक यादव, सुरेंद्र यादव, रामनरेश यादव, सुनील यादव, डॉ. रमेश यादव, ओमप्रकाश दिवाकर, मुकेश यादव, नहनी देवी, सुशील चौहान, श्रीकृष्‍ण यादव, राम खिलाड़ी यादव आदि हैं।

संबंधित समाचार