भागवत कथा में भक्ति और विश्वास का महत्व बताया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

टूंडला नगर के गांव बसई में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में संत विष्णु चेतन महाराज ने भगवान की शरण में रहने वालों की रक्षा और सच्ची भक्ति की शक्ति का महत्व बताया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। टूंडला नगर के गांव बसई में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में संत विष्णु चेतन महाराज ने भगवान की शरण में रहने वालों की रक्षा और सच्ची भक्ति की शक्ति का महत्व बताया।टूंडला क्षेत्र के गांव बसई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास संत विष्णु चेतन महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब सच्ची भक्ति हृदय में उतरती है तो जीवन का वास्तविक अर्थ समझ में आता है।

कथा के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गर्भ में ही उत्तरा के पुत्र की रक्षा कर यह संदेश दिया कि जो व्यक्ति भगवान की शरण में होता है, उसका काल भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने भगवान के वराह अवतार का उल्लेख करते हुए कहा कि जब पृथ्वी रसातल में चली गई थी, तब भगवान ने अधर्म का नाश कर धरा का उद्धार किया।

संत विष्णु चेतन महाराज ने सती अनुसूया के पतिव्रत धर्म और तपस्या का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि शुद्ध मन और अटूट विश्वास से ईश्वर को भी अपने प्रेम में बांधा जा सकता है।कथा के दौरान श्रद्धालु राधे-राधे के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य यजमान और परीक्षत लालसिंह तथा यज्ञपति नेत्रपाल ने आरती कर प्रसाद वितरण कराया।

संबंधित समाचार