आगामी होली-ईद के पवन पर्व को लेकर थाना टूंडला में पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित
आगामी होली और ईद के पर्व के मद्देनजर थाना टूंडला में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। आगामी होली और ईद के पर्व के मद्देनजर थाना टूंडला में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया ने की।इसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु,जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।बैठक का उद्देश्य दोनों प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि होली का पर्व नजदीक है और रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है, ऐसे में सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।उन्होंने लोगों से पुरानी रंजिशें भुलाकर प्रेम और एकता का संदेश देने की अपील की।उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारत की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया।
त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रहेगी।बैठक में थाना प्रभारी अनिल सिंह,हलका इंचार्ज प्रशांत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री दीपक चौधरी,भोला मेंबर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।अंत में सभी ने एक स्वर में होली और ईद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।प्रशासन ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

