होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, कई दुकानों से नमूने लिए

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

होली पर्व को देखते हुए फिरोजाबाद में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाइयों और खोआ पर सख्त निगरानी शुरू कर दी है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। होली पर्व को देखते हुए फिरोजाबाद में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाइयों और खोआ पर सख्त निगरानी शुरू कर दी है। विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर नमूने लिए गए और संदिग्ध सामग्री नष्ट कराई गई।फिरोजाबाद में होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्दन पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की।

सैलई के सांती रोड स्थित कौशिकी स्वीट्स से कलाकंद का नमूना जांच के लिए लिया गया। साथ ही करीब 20 किलो खोआ और 24 किलो कलाकंद मौके पर ही नष्ट कराया गया। नगला शेख क्षेत्र में जितेन्द्र की निर्माण इकाई से भी खोआ का सैंपल संग्रहित किया गया।

इसी क्रम में लाइनपार के स्वरूप नगर स्थित नत्थीलाल स्वीट्स (कारोबारी विजय कुमार) तथा टूंडला के बांके बिहारी स्वीट्स (कारोबारी गिरीश) से भी खोआ के नमूने जांच हेतु लिए गए।खबर लिखे जाने तक जिले में यह कार्रवाई जारी थी। सहायक आयुक्त ने बताया कि त्योहारों पर मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने से कुछ व्यापारी मुनाफे के लिए मिलावट का सहारा लेते हैं।

ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता की जांच अवश्य करें। खुली वस्तुओं को सूंघकर व परखकर लें तथा पैक्ड उत्पादों पर निर्माता का नाम, पता, निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि जरूर देखें। अत्यधिक चमकीले और रंगीन खाद्य पदार्थों से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Read More बच्चों में दिखी मासूमियत अफ्फान अख्तर ने रखा पहला रोजा

संबंधित समाचार