कैंटर की टक्कर से ग्रामीण की मौत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

टूंडला के थाना नारखी क्षेत्र के गांव आलमपुर डोरी में तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। टूंडला के थाना नारखी क्षेत्र के गांव आलमपुर डोरी में तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार पचोखरा की ओर से आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने सड़क किनारे खड़े शमसुद्दीन (पुत्र लाल खां) को टक्कर मार दी और आगे निकल गया।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार