होली के मौके पर शराब की गुणवत्ता चैक करने निकले अधिकारी
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आबकारी अधिकारी ने जसराना क्षेत्र में संचालित देशी, विदेशी एवं बीयर की सरकारी दुकानों पर अभियान चलाकर निरीक्षण के दौरान शराब की गुणवत्ता चेक की।
नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आबकारी अधिकारी ने जसराना क्षेत्र में संचालित देशी, विदेशी एवं बीयर की सरकारी दुकानों पर अभियान चलाकर निरीक्षण के दौरान शराब की गुणवत्ता चेक की। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों को दुकान के आसपास किसी भी कीमत पर शराब का सेवन नहीं करने देने का निर्देश दिया। दुकानों के पास मौजूद केंटीनों की भी तलाशी ली गई।
आबकारी निरीक्षक भूपेश कुमार सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग से जुडे पुलिसकर्मी जसराना के साथ एका, निजामपुर, मिलावली आदि जगह पहुंचे। जहां उन्होंने शराब की दुकानों का गहनता के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने।
सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने, पोस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने का निर्देश देते हुए ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान कहा कि कमी मिलने पर लाईसेंस निरस्त किया जाएगा।

