सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय जसराना में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर 22 फरवरी से 28  फरवरी तक नगला कलू में योजनाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय जसराना में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर 22 फरवरी से 28  फरवरी तक नगला कलू में योजनाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो हरिबिलास ने माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सी ओ प्रेमप्रकाश पाण्डेय का अभिनन्दन किया। शिविर का उद्घाटन प्रेमप्रकाश पाण्डेय क्षेत्राधिकारी थाना जसराना एवं प्राचार्य प्रोफेसर हरिबिलास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपने उद्घाटन उद्वोधन में सी ओ प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि एन एस एस एक ऐसी स्वैच्छिक योजना है जो छात्र छात्राओं को परिश्रमी, समाजसेवी, स्वावलंबी, देशप्रेमी एवं नेतृत्व की क्षमता विकसित करने में सहायक बनती है।

महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवकों में अमित,अनीश, शिवेन्द्र,अतीक, अखिल, तरुण शिल्पी , बबीता, लवली, संगम,लक्ष्मी,महिमा,नीलम आदि थे। इस अवसर पर मुनेश मिश्रा, अभिषेक प्रताप सिंह, मुकेश कुमार, अरविन्द आदि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योजनाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार