होली से पहले पचोखरा पुलिस का विशेष अभियान
सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत थाना पचोखरा पुलिस ने होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के दौरान शांति भंग की आशंका में कुल 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत थाना पचोखरा पुलिस ने होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के दौरान शांति भंग की आशंका में कुल 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
सभी आरोपियों को अलग अलग स्थानों से हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

