ए के कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन
सोमवार को ग्राम नीम खेरिया नगला कन्ही में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। सोमवार को ग्राम नीम खेरिया नगला कन्ही में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दीदार सिंह यादव, प्रो. संजय यादव और प्रो. अनिल गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का पटुका पहनाकर स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
स्वयंसेवकों ने गीत, नृत्य, नाटक एवं प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, राष्ट्रप्रेम एवं सेवा भाव का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार यादव, योजनाधिकारी विमल कुमार, डॉ. राकेश यादव, डॉ. रूम सिंह यादव, डॉ. पंकज यादव, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. रविंद्र यादव, डॉ. रामाशीष यादव, कार्यालय अधीक्षक प्रैटी यादव, कृष्ण यादव, सुनीता यादव, धर्मवीर यादव, हरेंद्र यादव, उमेश, दिलीप, विवेक मिश्रा के अलावा ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

